परैया: मंझीयावां पैक्स चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष सहित 4 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन
Paraiya, Gaya | May 21, 2026 मंझीयावां पैक्स चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया जनप्रतिनिधि भवन में हुई। पैक्स अध्यक्ष पद हेतु कुल 4 अभ्यर्थी ने नामांकन किया, जिसमें 3 पुरूष व 1 महिला अभ्यर्थी शामिल है। सदस्य पद हेतु 18 आवेदकों ने नामांकन किया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह BDO आई एस ट्विंकल ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन कुल 22 नामांकन हुआ है। नामांकन में सैकड़ों की भीड़ जुटी।