चांडिल: खुंटी गांव में छौ नृत्य का जलवा बंगाल झारखंड के उस्तादों ने पौराणिक से दैनिक जीवन तक की झलक दिखाई,उमड़ी भीड़
चांडिल प्रखंड क्षेत्र के खुंटी गांव शुक्रवार रात को छौ नृत्य की ढोल नागड़े की धुन और घुंघरुओं की खनक से गूंज उठा।शनिवार सुबह तक छौ नृत्य कार्यक्रम हुआ।गांव में आयोजित भव्य छौ नृत्य कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल और झारखंड के नामचीन कलाकारों ने समां बांध दिया।कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध छौ नृत्य उस्ताद सनत महतो और हेम चंद्र महतो विशेष रूप से शामिल।