सारठ: असम चुनाव: कांग्रेस-JMM गठबंधन क्यों नहीं हुआ? पूर्व मंत्री ने बताया लूट के पैसे के बंटवारे का विवाद है कारण
पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने असम चुनाव में कांग्रेस JMM में गठबंधन न होने का कारण लूट के पैसे बंटवारे में विवाद बताया। मंगलवार रात 9 बजे शहरजोरी आवास पर पत्रकारों के सवाल पर बोले कांग्रेस JMM गठबंधन झारखंड के परिपेक्ष में हुआ है, लेकिन राज्य की खनिज संपदाओं की हो रही लुट का सही बंटवारा नहीं होने से कांग्रेस JMM में विवाद है, सरकार को जनता से लेना देना नहीं है।