सिंध नदी उफान पर,पचावली के पुराने पुल के करीब पहुंचा पानी
शिवपुरी-जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में तेज बारिश के चलते कोलारस अनुभाग क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सिंध नदी उफान पर आ गई है। सोमवार शाम नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई।पचावली स्थित सिंध नदी के पुराने पुल के करीब तक पानी पहुंच गया है। ऊपरी क्षेत्रों में बारिश जारी रहने से नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना बनी हुई है।
मोनू प्रधान पत्रकार कोलारस #monupradhan #shivpuri