सड़क किनारे बैठी गायों के झुंड पर डंपर चढ़ा, 5 की मौत: एक गाय गंभीर घायल, ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम
शिवपुरी-जिले के अमोला थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे बैठी गायों के झुंड को कुचल दिया। हादसे में 5 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अमोला क्रेशर-नरवर सड़क पर जाम लगा दिया और डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।