तरबगंज: नवाबगंज में पत्रकारों से बोले बृजभूषण शरण सिंह, मुख्यमंत्री ने जब बुलाया तब गए, आत्मिक संबंध पर कोई राजनीतिक चर्चा नहीं
नवाबगंज के नंदिनी नगर महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 31 महीने बाद मुलाकात को लेकर कहा कि वो मुख्यमंत्री हैं और उनसे हमारे आत्मिक सम्बंध हैं। जब उन्होंने बुलाया तो मिलने गए। उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान उनसे कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।