तरबगंज: वज़ीरगंज क्षेत्र के नयपुर सरकारी नलकूप के पास हाइटेंसन करेंट की चपेट में आकर तीन की हुई मौत, मचा कोहराम
वजीरगंज थानाक्षेत्र के नयपुर सरकारी नलकूप के ट्रांसफार्मर में लगे स्टे तार में उतर रहे हाइटेंसन करंट की चपेट में आकर सोमवार शाम 5बजे दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई।सरकारी नलकूप के पास लगे ट्रांसफार्मर के स्टे तार में हाइटेंसन करंट उतरकर खेत में बाड़ के लिए लगे तार में प्रवाहित हो रहा था।खेत मे लगी घास को साफ कर रहे रवि पांडेय उसके चपेट से झुलस गये।