तरबगंज: लापता विशेष समुदाय की युवती ने दूसरे सम्प्रदाय के युवक के साथ की शादी, नवाबगंज थाने पहुंचकर दिया कोर्ट मैरिज प्रमाणपत्र
नवाबगंज थानाक्षेत्र निवासिनी युवती मुहर्रम में ताजिया लेकर आयी थी और लापता हो गयी।भाई ने उसकी गुमसुदगी दर्ज करायी थी। रविवार दोपहर 12 बजे युवती अचानक नवाबगंज थाने पहुँचकर अपनी मर्जी से जाने व कोर्टमैरिज करने की बात बताते हुए प्रमाणपत्र दिया और प्रेमी के साथ रहने की बात कही। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मामला दो सम्प्रदाय से जुड़ा है।