तरबगंज: तरबगंज थानाक्षेत्र की निवासिनी युवती का हुआ अपहरण, मां ने दर्ज कराया नामजद मुकदमा
तरबगंज क्षेत्र के एक गांव से युवती के अपहरण को लेकर मां ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। युवती की मां ने बताया कि उसकी बीस वर्षीय बेटी को बीते शनिवार को आरोपी मनीष कनौजिया निवासी रगड़गंज ने अपहरण कर लिया। आरोपी फोन पर पहले से उसकी बेटी से बात भी करता था।प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने सोमवार दोपहर 2बजे बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है।