तरबगंज: वजीरगंज के बालेश्वरनाथ मंदिर पर लगी शिवभक्तों की भीड़, ओम नमः शिवाय के जयघोष के साथ किया जलाभिषेक
वज़ीरगंज सावन के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के पौराणिक मंदिर बालेश्वरनाथ सहित सभी शिवमंदिरों पर भोर से शुरू हुआ जलाभिषेक दोपहर 2बजे तक चला उसके बाद रुद्राभिषेक अनुष्ठान प्रारंभ हुआ।बालेश्वरनाथ मंदिर पर हजारों कांवरियों सहित शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर डटे रहे।