तरबगंज: तरबगंज के सेझिया में संदिग्ध दशा में पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव, मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
तरबगंज क्षेत्र के सेझिया लोनियन पुरवा में आम के पेंड़ पर किशोर सूरज चौहान पुत्र बाले का शव मंगलवार सुबह फंदे से लटकता मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पिता बाले चौहान ने बताया कि सोमवार को पड़ोसियों ने किसी बात को लेकर उसे मारापीटा था।सुबह उसका शव फंदे से लटकता मिला।एसएचओ कमलाकांत त्रिपाठी ने विधिक करवाई करने की बात कही।