जसवंतनगर: ग्राम मलाजनी के पास हाईवे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, हादसे में 2 युवक गंभीर घायल, जिन्हें CHC में भर्ती कराया गया
ग्राम मलजनी निकट हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक पर सवार दिलीप कुमार निवासी कंचौसी और मनोज कुमार निवासी फफूंद, दोनों जिला औरैया गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक हरियाणा से औरैया की ओर जा रहे थे।
टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।