हलसी: हलसी पुलिस ने रामनगर गांव से दो कुर्की वारंटी गिरफ्तार किए, लखीसराय कोर्ट भेजा गया
हलसी थाना की पुलिस ने रामनगर गांव से दो कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर शनिवार अपराह्न 2 बजे उसे हलसी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस के मुताबिक मामले में रामनगर गांव के रहने वाले सुरेश तांती को तथा अवधेश तांती को गिरफ्तार किया गया. बिजली चोरी के मामले में इनके खिलाफत न्यायालय द्वारा कुर्की वारंट जारी किया गया है.