शाजापुर: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर ने एसपी कार्यालय पहुंचकर किया निरीक्षण, अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
शाजापुर में शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सायबर योगेश देशमुख ने एसपी कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिनस्थ अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। देशमुख ने एसपी कार्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सायबर योगेश देशमुख ने बताया सीएम के निर्देश पर हर जिले में निरीक्षण किया जा रहा है।