शाजापुर: मक्सी-उज्जैन रेलवे ट्रैक पर मक्सी निवासी एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, शव की हुई शिनाख्त
शुक्रवार को मक्सी के एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी पुलिस को शुक्रवार सुबह 11 बजे सूचना मिली थी की मक्सी उज्जैन रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। घटना स्थल मक्सी थाना क्षेत्र का होने की वजह से मक्सी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की शिनाख्त सुजल पिता अशोक बरेठा उम्र 18 वर्ष निवासी भावसार सेरी मक्सी के रूप में हुई।