शाजापुर: 55 किलो वजन की कावड़ कंधे पर रखकर 170 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहा आर्मी का सैनिक, शाजापुर में किया स्वागत
55 किलो वजन की कावड़ उठाकर उज्जैन से आर्मी का सैनिक हरिओम गुर्जर 170 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर रवाना हुआ है। कावड़ लेकर वह जब शाजापुर पहुंचे तो लोगों ने उनका स्वागत किया। हरि ओम ने बताया कि वे उज्जैन से राजगढ़ जिले के ग्राम तालोड़ी तक कावड़ यात्रा निकाल रहे हैं। यह यात्रा 12 दिन में पूरी होगी। चार दिन पहले उज्जैन से 55 किलो की कावड़ कंधे पर उठाकर रवाना हुए।