शाजापुर: शाजापुर ट्रैफिक पाइंट पर कार ने हरी सब्जी से भरे हाथ ठेले को मारी टक्कर, एक युवक हुआ घायल
शाजापुर में ट्राफिक पॉइंट पर एक कार ने हरी सब्जी से भरे हाथ ठेले को टक्कर मार दी। जिससे ठेला पलट गया और सब्जी सड़क पर बिखर गई। हादसे में आसिक नाम का एक युवक घायल हुआ है। जिसे लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घायल युवक ने बताया कि वह ठेला लेकर अपने घर जा रहा था। तभी कर ने टक्कर मार दी।