फरसगांव: विजयदशमी पर फरसगांव थाने में पुलिस जवानों ने की शस्त्र पूजा
विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार को फरसगांव थाना परिसर में पुलिस जवानों ने शस्त्र पूजा की। इस दौरान एसडीओपी अभिनव उपाध्याय, थाना प्रभारी चंद्रशेखर सहित सभी पुलिसकर्मियों ने हवन कर विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन किया। पुलिस अधिकारियों ने समाज की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया।