जगदलपुर: उड़ीसा निवासी युवक से तारापुर और पाईकपाल के बीच ₹30,000 और मोबाइल लूटने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रार्थी हेमंत भतरा पिता दामोदर भतरा उम्र 21 साल निवासी ग्राम भैंसाबेडा जिला नवरंगपुर उड़ीसा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि शनिवार को उधार का रकम 30000/ रूपये को अपने बड़ी मां को वापस देने के लिये मोटरसाइकिल से धोबीगुड़ा जा रहा था। इसी दौरान तारापुर और पाईकपाल के बीच आरोपियों ने उसकी मोटर सायकल को ओवरटेक कर मोटर सायकल को रास्ते में रोका।