जगदलपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड सहित 40 बूथों में सामूहिक रूप से सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात
बस्तर जिले के प्रत्येक बूथ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज रविवार को सुबह 11 बजे सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 122 वां संस्करण सुना। भाजपा द्वारा मन की बात कार्यक्रम बूथवार सुनने मुख्य अतिथि व प्रभारी बनाये गये थे। जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बूथवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बाट सुनी।