जगदलपुर: कांग्रेस ने झीरम घाटी में महेंद्र कर्मा सहित शहीद कांग्रेस नेताओं और सुरक्षा बलों को दी श्रद्धांजलि
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसियों ने झीरम घाटी में शहीद कांग्रेसी नेताओं और सुरक्षा बलों के जवानों को झीरम घाटी, शहीद महेंद्र कर्मा चौक और लालबाग स्थित शहीद स्मारक में पहुंचे श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा छत्तीसगढ़ में आज 25 मई को 'झीरम श्रद्धांजलि दिवस' मनाया जा रहा है।