कानपुर में गौकशी मामले के आरोपी से पुलिस मुठभेड़
कानपुर के फेथफुलगंज में हुई गौकशी की घटना में वांछित आरोपी मुजम्मिल कुरैशी उर्फ मीम पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, शिवनारायण टंडन पुल के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी।
घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से 315 बोर का अवैध तमंचा, खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, नकदी और मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर 17/18 नवंबर की रात आजाद पार्क, फेथफुलगंज के पास गौकशी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। उपचार के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
📍 कानपुर | Ground Zero News
#Kanpur #KanpurNews #KanpurPolice #PoliceEncounter #RailBazar Faithfulganj GokashiCase CrimeNews PoliceAction GroundZeroNews BreakingNews UPPolice
Mathura, Mathura | Nov 22, 2026