बरेली: किला क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया
आज शनिवार की शाम 4:00 बजे लगभग किला क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में मुखबिर की सूचना पर कामयाबी हासिल पाई। तो इस दौरान बताया गया कि पकड़े गए अभियुक्त के पास चोरी की मोटर, एक मोटरसाइकिल व कई अन्य सामान भी बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस द्वारा बताया गया कि पकड़े गए चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।