बरेली: गणेशपुर:कब्रिस्तान की जमीन पर मजार पर बन रही बिल्डिंग को पुलिस ने बताया, नव निर्माण करने वालों द्वारा स्वयं से गया तोड़ा
स्थानीय लोगों के अनुसार शाही थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर में कब्रिस्तान है जहां पर 10 जनवरी को कुछ लोगों ने अवैध तरीके से मजार बनवाने काम शुरू कर दिया था. 23 जनवरी को गुपचुप तरीके से मजार पर लेंटर भी डाल दिया गया था. गुरुवार को बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार द्वारा इसकी शिकायत पुलिस और स्थानिक प्रशासन और शासन से की गई ।