बरेली: अलीगंज में डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाने पर पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत, क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी
आज शनिवार की दोपहर 2:00 बजे लगभग क्षेत्राधिकार आंवला नितिन कुमार द्वारा जानकारी दी गई कि कल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। जिसमें देखने में आया कि एक कार्यक्रम के दौरान डीजे पर आपत्तिक जनक गाने बजाए जा रहे हैं। तो वहीं इस मामले में आज सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है और कार्रवाई की जा रही।