चौसा: चौसा स्टेशन मार्ग पर ई-रिक्शा पलटा, महिला समेत 5 घायल, 2 की हालत गंभीर; बड़ा हादसा टला
Chausa, Buxar | Jul 7, 2026 बक्सर के चौसा में स्टेशन जाने के क्रम में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर मंगलवार को 4:00 बजे अपराह्न में पलट गया। हादसे में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चौसा स्टेशन मार्ग पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पवनी पंचायत के काशीपुर गांव का एक परिवार ट्रेन पकड़ने ई-रिक्शा से चौसा स्टेशन जा रहा था।