मांडर में सामूहिक दुष्कर्म कांड का खुलासा, 8 घंटे के भीतर 9 आरोपी गिरफ्तार
रांची, 7 जून 2026: रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र में हुई सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना के महज 8 घंटे के भीतर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है।
जानकारी के अनुसार 6 जून की शाम ग्राम करगे की एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही मांडर थाना में मामला दर्ज कर वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी खलारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने मांडर, चान्हो और बुढ़मू थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया। त्वरित कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया।
पुलिस ने पीड़िता को तत्काल मेडिकल जांच और उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा। मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही अनुसंधान पूरा कर आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पीडी ट्रायल चलाने के लिए न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
#Ranchi #Mandar #JharkhandNews #RanchiPolice #BreakingNews #CrimeNews #WomenSafety #JusticeForWomen #JharkhandPolice #MandarNews #RanchiUpdates #LawAndOrder #PoliceAction #CrimeControl #ViralNews #FacebookPost #TrendingNews #JharkhandUpdates #LatestNews
Bariyatu, Latehar | Jun 7, 2026