कोंडागांव: बारिश का कहर जारी, जामपारा-बड़बत्तर पुलिया ध्वस्त, विश्रामपुरी का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा
बड़ेराजपुर ब्लॉक को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर जामपारा-बड़बत्तर के पास स्थित पुलिया लगातार बारिश के बीच गुरुवार को पूरी तरह ध्वस्त हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिया पिछले एक-दो वर्षों से क्षतिग्रस्त थी, लेकिन प्रशासन और संबंधित विभाग की अनदेखी के कारण समय पर मरम्मत नहीं हो सकी। पुलिया टूटने से स्कूली बच्चों सहित आम लोगों का आवागमन पूरी तरह ब