जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में भूमि अधिग्रहण से संबंधित छः सदस्यीय समिति की बैठक आयोजित, मुआवजा निर्धारण एवं भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश*
आज दिनांक 09 जुलाई, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया की अध्यक्षता में RFCTLARR Act, 2013 एवं बिहार रैयती लीज़ नीति, 2014 के तहत भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामलों की समीक्षा हेतु छः सदस्यीय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत भदसेरी से गोबलबिगहा पथ निर्माण परियोजना तथा बिहार रैयती लीज़ नीति, 2014 के तहत रतनी फरीदपुर प्रखंड-सह-अंचल आवासीय भवन निर्माण परियोजना के लिए आवश्यक भूमि के किस्म (Nature of Land) एवं दर (Land Valuation) निर्धारण से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिग्रहित भूमि के लिए RFCTLARR Act, 2013 के प्रावधानों के अनुरूप मुआवजा राशि का विधिसम्मत एवं समयबद्ध निर्धारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुआवजा राशि की गणना नियमानुसार करते हुए प्रस्ताव अविलंब अधियाची विभाग को भेजना सुनिश्चित करें, ताकि प्रभावित रैयतों को मुआवजा भुगतान की कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ की जा सके।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता, समयबद्धता एवं विधिक प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विकासात्मक परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के साथ-साथ प्रभावित रैयतों के हितों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक में अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग तथा अंचल अधिकारी, रतनी फरीदपुर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
1 views | Jehanabad, Bihar | Jul 9, 2026