*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली (SWM Rules, 2026) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित*
आज दिनांक 09 जुलाई, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली (SWM Rules, 2026) के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, जहानाबाद, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत मखदुमपुर, काको एवं घोसी, अंचलाधिकारी, जहानाबाद, मखदुमपुर, काको एवं घोसी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक संग्रहण, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, परिवहन, प्रसंस्करण एवं सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था, स्वच्छता मानकों के अनुपालन तथा Solid Waste Management (SWM) Rules, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी नगर निकायों को स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण सुनिश्चित करने, नियमित अनुश्रवण करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में नगर निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के लिए भूमि उपलब्धता की भी विस्तृत समीक्षा की गई। MRF एवं Compost Pit, SLF तथा STP की स्थापना हेतु भूमि की उपलब्धता एवं अधिसूचना की वर्तमान स्थिति का आकलन किया गया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी नगर निकायों में संबंधित अंचल अधिकारी से प्राप्त भूमि उपरांत अग्रेत्तर करवाई सुनिश्चित किया जाए।
*जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वच्छ एवं सुंदर नगरों के निर्माण के उद्देश्य से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली के सभी प्रावधानों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नगर निकाय वैज्ञानिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली विकसित करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करे।*
बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 की सफलता जनभागीदारी, प्रभावी निगरानी एवं सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों पर निर्भर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए जिले के सभी शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Jehanabad, Bihar | Jul 9, 2026