गोंडा: पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे ने प्रेसवार्ता में कहा, अमेरिका के बने प्रोडक्टों को भारत में प्रतिबंधित करना चाहिए
Gonda, Gonda | Feb 7, 2025 सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे प्रेस वार्ता कर कहा अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के साथ बर्बरता की गई है, जिसकी मैं निंदा करता हूं ,जब भारत के लोग अमेरिका में नहीं रह सकते तो अमेरिका के बने प्रोडक्टों को भारत में आयात और बिकने पर प्रतिबंधित करना चाहिए, भारत सरकार के नए विदेश मंत्री बनने के बाद पड़ोसी देशों से संबंध खराब हुए हैं ।