गोंडा: उत्तर प्रदेश की पहली जेल में गौशाला का शुभारंभ, गोंडा में जेल अधीक्षक ने किया उद्घाटन
Gonda, Gonda | Feb 7, 2025 उ०प्र०की पहली जेल मे गौशाला का शुक्रवार 2 बजे गोंडा मंडलीय कारागार मे शुभारंभ किया गया है। कारागार मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर स्थापित इस गौशाला का उद्घाटन जेल अधीक्षक अपूर्वव्रत पाठक व उनकी पत्नी साधना पाठक ने विधिवत पूजन के साथ किया। जेल अधीक्षक ने बताया कि यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण में मददगार होगी, बल्कि समाज मे पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी लाएगी।