गोंडा: 2 दिन बीतने के बावजूद इटियाथोक पुलिस गुमशुदा सेल्समैन को नहीं ढूंढ पाई, पीड़ित परिवार हुआ परेशान
Gonda, Gonda | Feb 7, 2025 इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम पारासराय पांडे पुरवा निवासी अजय कुमार ने इटियाथोक कोतवाली में अपने भाई अयोध्या प्रसाद के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस तलाश में जुटी हुई है लेकिन 2 दिन बीतने के बावजूद अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे सीओ सिटी शिल्पा वर्मा व SOG टीम तलाश कर रही है