पनागर: कांग्रेस ने सतपुला से रांझी तक जर्जर सड़क व स्टेडियम की बदहाली पर प्रदर्शन किया, विधायक का पुतला फूंका
सतपुला से रांझी तक की जर्जर सड़क और क्षेत्र में नवनिर्मित दादा ईश्वरदास रोहाणी स्टेडियम की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान कांग्रेसियों ने स्थानीय विधायक अशोक रोहाणी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अमृत