कुढ़नी: तुर्की थाना क्षेत्र में बीते दिनों सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत
तुर्की थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों सकरी सरैया चौक के समीप सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर की पटना में इलाज के क्रम में मौत हो गई। वहीं शव पोस्टमार्टम होकर सोमवार करीब शाम 3:00 बजे गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक की पहचान विक्की कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में बताया गया है।