चूरू: हरियाणा का डोडा पोस्त तस्कर 5 दिन की रिमांड पर, रतननगर क्षेत्र में बाइक से कर रहा था तस्करी
Churu, Churu | Jul 31, 2025 चूरू के रतननगर क्षेत्र में बाइक पर डोडा पोस्त की तस्करी करते पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से 10 किलो 20 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया था। सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने गुरुवार शाम बताया कि रतननगर पुलिस व डीएसटी टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान हरियाणा के आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।