चूरू: शहर में रात 2 बजे से बारिश जारी, कई मोहल्लों के घरों में भरा पानी
Churu, Churu | Jul 31, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर गुरुवार शाम 4 बजे जानकारी के अनुसार तेज बारिश होने से चूरू शहर के कई निचले इलाको मे पानी भर गया। वार्ड नं 55, 56, 57, 58, सहित चेजारो का मोहल्ला, भाई जी चौक, झारिया की मोरी, जौहरी सागर, सब्जी मंडी, चांदनी चोक मे पानी गया। चूरू नगरपरिषद एक्शन पुरणिमा यादव ने बताया कि कुछ जगह पानी भराव कि सिकायते आई थी।