शाहपुरा: शाहपुरा में पेयजल टंकियों का लोकार्पण, जल आपूर्ति होगी सुदृढ़
विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने विभिन्न जल परियोजनाओं का विधि-विधान से लोकार्पण किया। शहरी जल योजना के तहत पाइपलाइन विस्तार के साथ महलों के चौक में 400 किलोलीटर क्षमता के उच्च जलाशय का निर्माण पूर्ण कर शुरू किया गया। इस परियोजना पर 2.09 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसके शुरू होने से शहर के कई क्षेत्रों में जल वितरण अधिक नियमित और सुचारु हो सकेगा।