रॉबर्ट्सगंज: लघोरावल के मझिगांव मिश्र में विवाहिता को जिंदा जलाकर हत्या के प्रयास का आरोप, पति, सास-ससुर समेत 6 पर मुकदमा दर्ज
सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के मझिगांव मिश्र में संदिग्ध हाल में झुलसी विवाहिता के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मामले में पीड़िता के पिता की तरफ से दी गई तहरीर में ससुराल वालों पर की बेटी को जिंदा पेट्रोल छिड़ककर मारने के प्रयास का आरोप लगाया गया है। इस मामले में घोरावल पुलिस ने पति सास ससुर देवर देवरानी समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।