पीरटांड: पालगंज में 18 अप्रैल को विशुआ मेला लगेगा, आयोजन की रणनीति बनाने के लिए शिव मंदिर में बैठक हुई
पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज में 18 अप्रैल को विशुआ मेला लगेगा।मेले के सफल आयोजन को ले सोमवार को 12 बजे महादेव मंडा स्थित शिव मंदिर में बैठक कर रणनीति तय की गई।पुराने कमेटी को भंग कर नया कमेटी बनाया गया।जिसमे कृष्णा राय को अध्यक्ष, भगवान किष्कु को सचिव,रामप्रसाद महतो को कोषाध्यक्ष, रोहित सिंह व दिनेश महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया है।