पीरटांड: पीरटांड़ प्रखंड के कुड़को समेत तीन शिव मंदिरों में मनाया गया भोक्ता पर्व, लगा मेला
पीरटांड़ प्रखंड के कुड़को समेत तीन शिव मंदिरों में रविवार को 5 बजे तक भोक्ता पर्व को लेकर मेला लगा।तीन दिनों तक चले इस पर्व को आस्था के साथ मनाया गया और अंतिम दिन रविवार को मेले के आयोजन के साथ यह पर्व संपन्न हो गया।प्रखंड के कुड़को,पर्वतपुर व राजो मधुपुर गांव में यह मनाया गया।यह पर्व शिव जी को खुश करने के लिए मनाया जाता है।