पीरटांड: केंदुआडीह गांव में ग्रामीणों को पेयजल की हो रही परेशानी #jansamasya
पीरटांड़ प्रखंड के कुण्डको पंचायत अंतर्गत केंदुआडीह ग्राम में पेयजल की घोर किल्लत हो गई है। मंगलवार को 11 बजे लोगों ने अपनी परेशानी जाहिर की।बताया गया कि यहां लगभग 85 हर हैं और सभी घरों को मिलाकर कुल चार जलमीनार यहां बने हुए हैं जिसमे से तीन जलमीनार लगभग 2 वर्षों से बंद पड़े हैं। एक जलमीनार की भी हालत खराब है।