पीरटांड: महावीर जयंती पर शिखरजी मधुबन के बीस पंथी कोठी समेत अन्य स्थानों पर हुए कई अनुष्ठान
जैनियो का विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिखरजी मधुबन के बीस पंथी कोठी समेत अन्य स्थानों पर गुरुवार सुबह 6 बजे से 3 बजे तक महावीर जयंती को लेकर कई अनुष्ठान चलते रहे।यहां महावीर जयंती को लेकर माहौल भक्ति में सराबोर रहा।बीस पंथी कोठी, मधुबन के मुख्य द्वार से गुरुवार सुबह श्रीजी की पालकी शोभायात्रा निकाली गई जो आदि मंदिर से शुरू होकर विरशासन पांडुकशिला तक गई।