श्री गंगानगर: सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 लाख की हेरोइन के साथ पंजाब के 2 तस्कर गिरफ्तार
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 4, 2026
जिला पुलिस अधीक्षक हरीशंकर के निर्देशों पर जिले भर में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के चलते पुलिस द्वारा आये दिन हेरोइन, पोस्त, मेडिकल नशा तस्करों को दबोचा जा रहा है। इसी कड़ी में श्रीगंगानगर की सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पंजाब के दो तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।