करगहर: बसडीहां, घोरडीहां सहित कई गांव के बधार में भीषण आग लगने से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों में मची अफरा-तफरी
करगहर प्रखंड क्षेत्र के घोरडीहा, बसडीहा, कौवाखोच, बहुआरा, गोरी, भलूनी, पिपरी एवं आसपास के कई गांवों में अचानक लगी आग से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से क्षेत्र के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैलती गई, जिससे देखते ही देखते खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह जल गई। आग लगने के कारणों