निवास: ग्राम जिल्हटा में पानी की गंभीर समस्या, जनपद सदस्य रॉबिन अशोक बढ़गैया ने जल्द समाधान का दिलाया भरोसा
Niwas, Mandla | May 6, 2026 ग्राम जिल्हटा में इन दिनों पानी की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। भीषण गर्मी के बीच गांव के लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच बुधवार को दोपहर 3:00 जनपद सदस्य रॉबिन अशोक बढ़गैया ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को आश्वासन दिया।