मैनपुरी: पति द्वारा झूठे आरोप लगाने और परेशान करने से तंग महिला पहुंची थाना कुर्रा, लगाई न्याय की गुहार
मैनपुरी जनपद के थाना कुर्रा क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसका पति बिना किसी आधार के उस पर झूठे आरोप लगाकर उसे और उसके परिवार को लगातार परेशान कर रहा है।
आईडी ठीक कराने के दौरान बने वीडियो को लेकर विवाद
करहल की रहने वाली पीड़िता पूजा कुमारी ने बताया कि वह अपनी मां और बेटी के साथ एक दुकान पर अपनी आईडी सही करवाने गई थी। वहां किसी ने उनका वीडियो बना लिया। पीड़िता का आरोप है कि इसी वीडियो को आधार बनाकर उसका पति उस पर अनर्गल और झूठे आरोप लगा रहा है।
तीन वर्षों से चल रहा है विवाद
पीड़िता के अनुसार, उसका अपने पति से पिछले तीन साल से कोई लेना-देना नहीं है और दोनों के बीच तलाक का मामला भी न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद आरोपी पति आए दिन उसे परेशान करता है, वह जहां भी काम या दुकान पर जाती है वहां पहुंचकर विवाद खड़ा करता है और पुलिस में झूठी शिकायतें भेजता है।
कार्रवाई की मांग
तंग आकर पीड़िता ने थाना कुर्रा पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर परेशान करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
Hardoi, Hardoi | Oct 18, 2026