रामलीला मैदान में मची अफरा-तफरी: महिला बाड़े के पास युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट
कोसीकलां के रामलीला मैदान में चल रहे कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब महिला बाड़े के पास युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई।
कुर्सियां चलीं, लोगों में भगदड़
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला बाड़े के समीप खड़े कुछ युवकों के बीच आपस में कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों गुटों के बीच हाथापाई और लात-घूंसे चलने लगे। इस घटना के दौरान वहां रखी प्लास्टिक व लोहे की कुर्सियां भी एक-दूसरे पर फेंकी गईं। अचानक हुई इस घटना से रामलीला देखने आई महिलाओं और बच्चों में हड़कंप मच गया और वे खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
Hardoi, Hardoi | Oct 18, 2026