नबीनगर: फुलडीहा भुइयां बीघा गांव से पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, पुलिस पर हमला करने का है आरोप
माली थाना के पुलिस ने फुलडीहा भुइयां बीघा गांव से चार प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार लोगों में विशाल भुइयां, प्रमिला देवी, विमला देवी और गिरजा देवी शामिल है. थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उक्त लोक पर पुलिस पर हमला करने के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज है. जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.