नबीनगर: महुअरी गांव से पुलिस ने फरार चल रहे NBW वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
नबीनगर थाना की पुलिस ने महुअरी गांव से फरार एक एनबीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी उसी गांव निवासी भोला चौहान है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर कोर्ट द्वारा वारंट निर्गत था जो फरार चल रहा था. गिरफ्तार कर उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया.